लोकसभा की यूपी में 80 सीटों में 40 पर कब्जा करने का भाजपाई दावा 60 तक पहुंच गया है।
पर, जमीन पर हाल कुछ और ही दिख रहा है। मोदी की तीन रैलियों की ही तारीखें अभी तक तय हो पाई हैं।
शेष पांच की तारीखों का अभी तक पता नही। पर, लखनऊ में 25 दिसंबर को कार्यकर्ताओं का महाकुंभ करने का फैसला हो चुका है। घोषित तारीखों के अनुसार, मोदी की 9 नवंबर को बहराइच में तीसरी रैली होनी है।
बहराइच के बाद लखनऊ महाकुंभ की तारीख के बीच लगभग 46 दिन यानी बमुश्किल सात सप्ताह। जाहिर है कि महाकुंभ तक मोदी को यूपी में रैलियों का पहला चरण पूरा करने के लिए लगभग हर दस दिन पर यूपी आना होगा।
लोग ताज्जुब में हैं कि भाजपा आखिर चीज क्या है? कभी कोई कार्यक्रम ही नहीं, तो कभी कार्यक्रमों की भरमार।
अब इन्हें यह कौन समझाएं कि यही तो भाजपा है। इतने कार्यक्रम घोषित कर दो कि लोग उसी की भूलभुलैया में उलझकर रह जाएं।
गॉसिप अड्डा की और खबरों के लिए यहां आएं...