फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन बनवाएगा आधार कार्ड

Sun, 05 Jan 2014 11:28 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
घरेलू गैस उपभोक्ताओं को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर फॉर एलपीजी कंज्यूमर (डीबीटीएल) के तहत सब्सिडी युक्त सिलेंडरों की आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए अलग-अलग जिम्मेदारी तय होगी।
विज्ञापन


इसके तहत बायोमीट्रिक पंजीयन कराने व आधार कार्ड बनवाने की जिम्मेदारी जिला प्रशासन निभाएगा, जबकि तेल कंपनियां गैस एजेंसियों के माध्यम से उपभोक्ता के आधार कार्ड को बैंक खाते व एलपीजी कंज्यूमर नंबर से संबद्ध कराएंगी।

अपर जिलाधिकारी प्रशासन देवेंद्र कुमार पांडेय ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में नामित नोडल अधिकारी और एडीएम वित्त व राजस्व को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन


वे बॉयोमीट्रिक पंजीयन व आधार कार्ड बनवाने से जुड़े जनगणना विभाग, नगर निगम व नामित वेंडर एजेंसियों के बीच सामंजस्य बनवाएंगे और शिविरों की संख्या बढ़ाकर बायोमीट्रिक पंजीयन में तेजी लाएंगे।

एडीएम प्रशासन ने साफ किया कि जनगणना महानिदेशालय से एनपीआर के इतर बॉयोमीट्रिक पंजीयन कैंप लगवाने की अनुमति लेने का प्रयास किया जा रहा है।

अनुमति मिलने पर गैस एजेंसियों पर वेंडर कर्मियों को भेजकर बायोमीट्रिक पंजीयन और 24 घंटे में आधार कार्ड बनवाया जाएगा। उधर, गैस एजेंसियों ने काम की अधिकता बताते हुए इसका विरोध किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें