फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haj Yatra : उत्तर प्रदेश से सभी 26786 आवेदक जाएंगे हज, कम लोगों ने भेजी थी अर्जी इसलिए सबका हुआ चयन

Sun, 02 Apr 2023 04:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

प्रदेश के हज कोटे की संभावित सीटों से काफी कम आवेदन हाेने से सभी आवेदकों का चयन कर लिया गया है। इस बार मगैर महरम कैटेगरी में समूह के बजाए पहली बार अकेली महिला को भी आवेदन करने का मौका दिया गया।
विज्ञापन
हज यात्रा की तैयारी...
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश से हज की ख्वाहिश रखने वाले सभी 26786 आवेदकों को हज पर जाने का मौका मिलेगा। प्रदेश के हज कोटे की संभावित सीटों से काफी कम आवेदन हाेने से सभी आवेदकों का चयन कर लिया गया है। इस बार मगैर महरम कैटेगरी में समूह के बजाए पहली बार अकेली महिला को भी आवेदन करने का मौका दिया गया। बगैर महरम कैटेगरी में 222 महिलाएं भी हज के लिये रवाना होंगी। वहीं 70 साल से ऊपर के बुजुर्ग कैटेगरी में 1272 लोगाें ने आवेदन किया है।

विज्ञापन


कोरोना काल से पहले साल 2019 में प्रदेश की हज सीटों का कोटा करीब 32 हजार सीटों का था। हज कमेटी ऑफ इंडिया से बीते सालों की तरह प्रदेश को 32 से 34 हजार हज सीटें मिलने की संभावना थी लेकिन प्रदेश भर से सिर्फ 26786 आवेदन हुये जो संभावित हज कोटे की सीटों से काफी कम हैं। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने सभी हज आवेदकों का हज के लिये चयन कर लिया है।

हज यात्रियों का चयन होने के बाद प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्पफ एवं हज मंत्री धर्मपाल सिंह ने सभी चयनित हज यात्रियों काे बधाई दी। उन्होंने बताया कि हज के लिये प्रदेश से तीन श्रेणी का निर्धारण किया गया है। श्रेणी क में 70 साल से अधिक के 1272 हज यात्री एक सहयोगी के साथा चयनित किये गये हैं। श्रेणी ख में 45 वर्ष से अधिक की 222 महिलाएं बिना महरम श्रेणी में चयनित हुई हैं।
विज्ञापन


उन्हाेंने बताया कि खास बात ये हैं कि इस बार बिना महरम महिला काे अकेले भी आवेदन करने का मौका दिया गया। अभी तक ये महिलाएं चार समूह में ही आवेदन करने के लिये बाध्य थी। इन महिलाओं का समूह हज कमेटी ऑफ इंडिया खुद तैयार करेगी। इनकी मदद के लिये महिला हज सेवक काे तैनात किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी चयनित हज यात्रियों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर चयन की सूचना दी जाएगी।

उन्हाेने कहा कि जिन चयनित यात्रियों ने अभी तक अपने आवेदन की हार्डकापी राज्य हज समिति कार्यालय में उपलब्ध नही कराई है वो जल्द ही हार्डकापी कार्यालय में जमा कर दें। उन्होंने बताया कि सऊदी अरब में प्रदेश के हज यात्रियों की मदद के लिये 60 खाादिमुल हुज्जाज यानि हज सेवकों का चयन किया जाएगा। वहीं राज्य हज कमेटी के चेयरमैन माेहसिन रजा ने भी सभी चयनित हज यात्रियों को बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें