फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक अलका राय ने प्रियंका गांधी को लिखा पत्र, पंजाब सरकार पर लगाए मुख्तार अंसारी को बचाने के आरोप

Tue, 02 Feb 2021 02:46 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अलका राय व प्रियंका गांधी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पूर्व विधायक स्वर्गीय कृष्णानंद राय की पत्नी व भाजपा विधायक अलका राय ने कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा को पत्र लिखकर कांग्रेस शासित राज्य पंजाब में मुख्तार अंसारी और राजस्थान में उसके बेटे अब्बास अंसारी को संरक्षण देने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


उन्होंने पत्र लिखकर कहा कि पंजाब सरकार ने मेरे पति के हत्यारे और राजस्थान सरकार ने उसके बेटे को राज्य अतिथि बना रखा है। यहां तक की मुख्तार के बेटे अब्बास अंसारी की शादी बड़ी धूमधाम से करवाई गई जिसकी फोटो समाचार पत्रों में भी छपी हैं।

अलका ने कहा कि कांग्रेस सरकारों द्वारा एक हत्यारे को संरक्षण दिया जा रहा है जिससे हम बेहद आहत हैं। एक महिला होने के नाते मुझे उम्मीद थी कि आप मेरे दर्द को समझेंगी। आप आए दिन अपराध और अपराधियों के खिलाफ दावे करती रहती हैं परंतु इंसाफ मांग रही मुझ जैसी अनेकों पीड़िताओं के एक भी पत्र का ना तो आपने जवाब देना उचित समझा और न ही हमें इंसाफ दिलाने की कोशिश की। उल्टे यह बात स्पष्ट है कि आप और आपकी सरकार पूरी तरह मुख्तार और उसके अपराध के पीछे खड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्तार अंसारी को लाने के लिए योगी सरकार ने 32 बार वाहन भेजे

अलका राय ने पत्र में लिखा कि उत्तर प्रदेश की अदालतों में वांछित अपराधी मुख्तार अंसारी को लाने के लिए 32 बार अपने वाहन भेज चुकी है लेकिन आप और आपकी सरकार उसे बचाने में लगी हुई है।





 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें