फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में जगह-जगह मनाई गई भूमि पूजन की खुशियां, लोगों में दिखा उत्साह

Wed, 05 Aug 2020 03:08 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
अलीगढ़ में हवन करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अयोध्या में आज जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राम जन्मभूमि का शिलान्यास किया गया, वहीं अलीगढ़ जिले में भी बुधवार को सुबह से ही उत्साह का माहौल देखने को मिला। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शहर में करीब 10 जगह हवन, यज्ञ व अन्य प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया। 

विज्ञापन


इस दौरान जिले में पुलिस प्रशासन भी अलर्ट नजर आई। अलीगढ़ के थाना गांधी पार्क इलाके के अचल ताल स्थित कार्यालय पर किए गए हवन यज्ञ के संबंध में सन 1992 के वक्त ढांचा विध्वंस के समय बजरंग दल के महानगर संयोजक रहे अशोक चौधरी व अन्य पदाधिकारियों ने अपने अनुभव साझा किए।

उन्होंने कहा कि हमें 493 साल के लंबे संघर्ष और तीन लाख राम भक्तों के बलिदान के बाद यह खुशी मिली है, जिसे हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। आज के दिन को ऐतिहासिक मनाते हुए पर्व के रूप में मनाया जा रहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि कोरोना महामारी के चलते शारीरिक और सामाजिक दूरी का ख्याल रखते हुए जिले में एक जगह कार्यक्रम ना करके विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम रखे गए। और कार्यक्रम के दौरान मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान रखा गया। इस दौरान पुलिस और प्रशासनिक अमला भी जिले में अलर्ट रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें