फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अलीगंज सीएचसी में आठ दिन बाद खुला किचन का ताला, प्रसूताओं को राहत

विज्ञापन
अलीगंज सीएचसी।
विज्ञापन
लखनऊ। अलीगंज सीएचसी में आठ दिन बाद सोमवार को आखिरकार किचन का ताला खुल गया। इससे प्रसूताओं को बड़ी राहत मिली है। उन्हें अब दोबारा नाश्ता और खाना मिलना शुरू हो गया है। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि ठेकेदार को जल्द ही भुगतान की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


सीएमओ कार्यालय ने जनवरी में सभी सीएचसी में भोजन और नाश्ते के लिए टेंडर जारी किया था, जिसमें एक कंपनी को ठेका मिला था। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत वेंडर को प्रति प्रसूता प्रतिदिन करीब 135 रुपये का भुगतान किया जाता है। हालांकि, पिछले पांच महीनों से अलीगंज सीएचसी की रसोईयों को वेंडर ने भुगतान नहीं किया था। इससे नाराज रसोईया काम छोड़कर चली गई थीं, जिससे एक दिसंबर से प्रसूताओं को खाना-नाश्ता मिलना बंद हो गया था।
अमर उजाला ने सात दिसंबर के अंक में इस मुद्दे पर खबर भी प्रकाशित की थी, जिसका संज्ञान लेते हुए सीएमओ डॉ. एनबी सिंह के निर्देश पर, सीएचसी प्रभारी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सोमवार को किचन फिर से शुरू कराया। अब प्रसूताओं को नियमित रूप से भोजन और नाश्ते का वितरण किया जा रहा है। सीएमओ ने बताया कि सभी व्यवस्थाएं बहाल कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें