फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सड़क खोदाई में कटा बैंक का इंटरनेट कनेक्शन

विज्ञापन
खोदाई के दौरान कटा केबल।
विज्ञापन
लखनऊ। निर्माणाधीन पारा-जलालपुर रेलवे ओवरब्रिज के पास राजाजीपुरम डी ब्लॉक में सड़क की खोदाई के दौरान सोमवार पूर्वाह्न 11 बजे उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा की लीज्ड लाइन कट गई, जिससे बैंक का इंटरनेट कनेक्शन ठप हो गया और ग्राहकों को परेशानी उठानी पड़ी। शाखा प्रबंधक ने बताया कि जमा-निकासी का काम मोहान रोड स्थित खुशहाल गंज शाखा से अपडेट कराया गया। वहीं, इंटरनेट न होने से पासबुक अपडेट कराने और स्टेटमेंट लेने पहुंचे ग्राहकों का काम नहीं हो सका। सेतु निगम के सहायक अभियंता दिवाकर गौतम ने बताया कि रिटेनिंग वाॅल बनाने के लिए सड़क की खोदाई की जा रही है। जल्द ही मरम्मत करा दी जाएगी। (संवाद)

खोदाई के दौरान कटा केबल।

खोदाई के दौरान कटा केबल।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें