फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव से पहले हथियारों की तस्करी बढ़ने पर अलर्ट

Wed, 25 Nov 2020 11:44 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
पंचायत चुनाव से पहले पूर्वांचल के अपराधियों को अवैध हथियारों की सप्लाई होने का खुलासा होने के बाद डीजीपी मुख्यालय ने सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। एसटीएफ के साथ एटीएस और स्टेट इंटेलीजेंस व जिलों के पुलिस अफसरों को अलर्ट किया है। दरअसल, राजधानी में अयोध्या के इनामी अपराधी जनार्दन उर्फ जेडी व उसके दो साथियों की गिरफ्तारी और उनके पास से 19 पिस्टलों की बरामदगी से सामने आया कि इन हथियारों को पूर्वांचल के कुछ खास अपराधियों व गिरोहों को पंचायत चुनाव के मद्देनजर सप्लाई किए जाने थे। इससे पहले दो खेप की सप्लाई हो चुकी है। एसटीएफ ने गिरफ्तार आरोपियों को लखनऊ पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन


एसटीएफ की पूछताछ में कई जानकारियां सामने आई हैं। आरोपियों ने बताया कि वे इससे पहले भी पूर्वांचल के अपराधियों को अवैध हथियारों की दो खेप पहुंचा चुके हैं। आरोपियों ने कई अपराधियों व गिरोहों के बारे में जानकारी दी है जिन्हें अवैध हथियार सप्लाई किए गए। एसटीएफ उन लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है जिन्होंने तस्करों से अवैध हथियार खरीदे। एसटीएफ के अफसरों का कहना है कि इस मामले में जल्द कुछ और गिरफ्तारियां होंगी।

बिहार के बाद अब मध्य प्रदेश से आ रहे अवैध शस्त्र
प्रदेश में अवैध हथियारों की सप्लाई का सिलसिला बिहार से बढ़ कर मध्य प्रदेश तक पहुंच गया है। अरसे से बिहार के मुंगेर से आने वाली पिस्टल व रिवॉल्वर पकड़ी जा रही थीं। पर मंगलवार को जो पिस्टल बरामद हुईं वह मध्य प्रदेश के खंडवा से लाई गई थीं। ऐसे में एमपी से सटे यूपी के जिलों में खास सतर्कता के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें