फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में यूके स्ट्रेन मिलने के बाद अलर्ट, 565 यात्री अब भी लापता, अधिकारियों ने साधी चुप्पी, मचा हड़कंप

Wed, 30 Dec 2020 02:47 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

यूनाइटेड किंगडम (यूके) से लौटी दो साल की बच्ची में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन मिलने के बाद अलर्ट जारी कर दिया गया है। जहां भी यूके से लौटे पॉजिटिव मरीज मिले हैं वहां कंटेनमेंट को कड़ाई से लागू किया जाएगा। वहीं यूके से लौटकर आए 565 लापता लोगों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। अपील के बावजूद यह लोग सामने नहीं आए हैं।  

विज्ञापन


प्रदेश में यूके से आए 1655 लोगों की सूची भारत सरकार ने सौंपी थी। स्वास्थ्य विभाग ने दो दिन पहले दावा किया था कि इनमें से 1090 यात्री चिन्हित हो गए हैं। बाकी लोगों के मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिले थे  या फिर स्वास्थ्य विभाग उन्हें ढूंढ़ नहीं पाया था। अब एक बच्ची में यूके स्ट्रेन मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हडक़ंप मच गया है। कल दोपहर तक स्वास्थ्य विभाग के पास इस मरीज की सूचना नहीं थी।

दावा किया गया था कि आईसीएमआर एक से दो दिन में जीनोम सीक्वेंसिंग की रिपोर्ट देगा लेकिन मंगलवार देर शाम एक मरीज सामने आने के बाद अचानक पूरी रणनीति को बदलना पड़ गया।
विज्ञापन


जहां भी यूके से लौटे यात्री हैं वहां आइसोलेशन और कंटेनमेंट के नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। इसमें स्थानीय पुलिस की मदद ली जाएगी जिससे आइसोलेशन के लोग बाहर न निकलें। स्वास्थ्य विभाग ने यूके से लौटे पॉजिटिव लोगों के घरों पर पोस्टर भी चिपकाने के आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


सभी जिलों के डीएम को आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत यह अधिकार दिए गए हैं जिससे अन्य लोगों में संक्रमण फैलने से रोका जा सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें