इंडो-पाक बॉर्डर पर सर्जिकल स्ट्राइक के बाद यूपी में अलर्ट जारी कर दिया गया है। एडीजी एलओ ने सभी जिलों में अलर्ट भेजा है।
भारत-नेपाल बॉर्डर को एसएसबी को अलर्ट कर दिया गया है। सभी संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है साथ ही महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर चौकसी बढ़ा दी गई है। सेना की छावनियों पर विशेष चौकसी है।
बता दें कि जम्मू कश्मीर के उड़ी इलाके में 18 सितंबर को हुए आतंकी हमले का भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। भारतीय डीजीएमओ रणबीर सिंह ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि भारतीय सेना ने बीते दिन (बुधवार दिन) सीमा पार आतंकी शिविरों पर हमला किया और कई आतंकी मार गिराए।
उन्होंने बताया कि हमने सर्जिकल स्ट्राइक कर आतंकियों के नापाक मंसूबों को विफल कर दिया। इस ऑपरेशन के दौरान हमने कई आतंकी मार गिराए।