सब कुछ बड़े ही गोपनीय ढंग से किया जा रहा है। कोई भी पुलिस अधिकारी अभी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। मुस्तकीम के परिजन आज उतरौला कोतवाली में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने गए थे।
उत्तर प्रदेश एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार का कहना है कि डीजीपी के निर्देश पर उत्तर प्रदेश के सभी एसएसपी और सुरक्षा एजेंसियों को दिल्ली पुलिस द्वारा आतंकी पकड़े जाने के बाद हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिए गए हैं। डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने सभी पुलिस अधिकारियों को मामले में सभी जरुरी कदम उठाने के लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
दिल्ली में आतंकी गिरफ्तार: यूपी में अलर्ट, नेपाल बॉर्डर पर खोजी कुत्तों संग चेकिंग, बलरामपुर का बढ़या
जानकारी के अनुसार, कल रात करीब 11.12 बजे दिल्ली पुलिस आर्मी स्कूल के पास बाइक पर सवार आतंकवादियों का पीछा कर रही थी। मोटर साइकिल पर सवार शख्स ने पहले पुलिस पर तीन राउंड फायरिंग की फिर जवाब में पुलिस ने भी पांच राउंड से ज्यादा फायर किए। आखिरकार शख्स को दबोच लिया गया। इस शख्स का नाम मोहम्मद युसूफ बताया गया है। इसके दो साथी फरार बताए जा रहे हैं।
राजधानी दिल्ली पहले से ही अलर्ट पर है। खुफिया एजेंसियों को पाकिस्तान से तीन आतंकवादियों के भारत की सीमा के अंदर घुसने की जानकारी मिली थी। ये आतंकी किसी वीआईपी को अपना निशाना बनाना चाहते हैं और कोई बड़ा विस्फोट भी करना चाहते हैं।
बताया जा रहा है राजधानी में इस आतंकवादी के निशाने पर कोई नामी हस्ती थी। हालांकि उस नामी शख्स का नाम अभी पता नहीं चला है। पुलिस आतंकवादी से पूछताछ कर रही है। ये पता लगाने की भी कोशिश कर रही है कि उसके और साथी दिल्ली में कहां मौजूद हैं। आतंकी के पास से दो प्रेशर कूकर आईईडी, हथियार और साथ ही कुछ अहम दस्तावेज बरामद हुए हैं।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के दिल्ली पुलिस उपायुक्त (DCP) प्रमोद सिंह कुशवाहा ने जानकारी दी है कि, बीती रात धौला कुआं के पास मुठभेड़ के बाद आईईडी के साथ एक आईएसआईएस आतंकी को गिरफ्तार किया गया।