फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीका मरीज की पहचान के लिए फिर अलर्ट, एयरपोर्ट अथॉरिटी को दिए गए निर्देश

Tue, 23 Oct 2018 11:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने जीका वायरस से पीड़ित मरीज की पहचान के लिए फिर से अलर्ट जारी किया है। खासतौर से एयरपोर्ट अथॉरिटी को निर्देशित किया गया है कि वह जीका बीमारी से प्रभावित देशों और राजस्थान से यहां आने वाली यात्रियों की ठीक से स्क्रीनिंग करें। अगर उनमें जीका वायरस के संक्रमण के लक्षण दिखते हैं, तो तत्काल सीएमओ को सूचित करें।

विज्ञापन


निदेशक संक्रामक रोग डॉ. मिथलेश चतुर्वेदी ने बताया कि यूपी में अभी तक जीका वायरस के संक्रमण के एक भी मरीज सामने नहीं आए हैं, लेकिन एयरपोर्ट अथॉरिटी, सीएमओ व सीएमएस को निर्देशित किया गया है कि वह पूरी तरह सचेत रहें।

यदि जीका वायरस से संक्रमण के लक्षणों वाला कोई भी मरीज दिखता है, तो सावधानी बरतते हुए उसकी देखरेख करें। उन्होंने बताया कि जीका व डेंगू के लक्षण काफी हद तक एक ही होते हैं। इसलिए जीका पर नियंत्रण के लिए डेंगू से बचाव की ही गाइडलाइन अपनानी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें