फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस को लेकर अलर्ट जारी, धार्मिक स्थलों पर किए गए खास सुरक्षा प्रबंध

Fri, 14 Aug 2020 04:20 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर किसी भी तरह की गड़बड़ी के अंदेशे के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था चौकस रखे जाने के निर्देश दिए गए हैं। डीजीपी मुख्यालय ने अलर्ट जारी करते हुए चौकसी के सभी प्रबंध करने को कहा है। आईजी कानून-व्यवस्था ज्योति नारायन ने कहा कि सभी जिलों में महत्वपूर्ण कार्यस्थलों के साथ ही प्रमुख मंदिरों के इर्द-गिर्द भी सुरक्षा प्रबंध किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


आरएएफ की 12 कंपनियों के साथ ही पीएसी, एटीएस व राज्य की खुफिया एजेंसी की ड्यूटी लगाई गई है। केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने पहले ही अयोध्या में भूमिपूजन के मौके से लेकर स्वतंत्रता दिवस तक अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम करने को कहा था। साथ ही अंदेशा जताया था कि आतंकी संगठन इस मौके पर कोई गंभीर वारदात करने की कोशिश कर सकते हैं।
विज्ञापन


इसके मद्देनजर प्रदेश के महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों पर खास सुरक्षा प्रबंध किए जाएं। इसे देखते हुए भूमि पूजन के समय भी अलर्ट जारी किया गया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें