बहराइच जिला अस्पताल में भर्ती बुखार से पीड़ित बच्चे (फाइल)।
- फोटो : amar ujala
स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा है कि बुखार व संक्रामक रोगों से जूझ रहे जिलों में उपकेंद्र से लेकर जिला स्तर तक चिकित्सकों की टीम को हाई अलर्ट किया गया है। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में संक्रामक रोगों पर नजर रखी जा रही है।
इनसे हुई मौतों का डेथ ऑडिट भी कराया जा रहा है ताकि बीमारी का पता लग सके। किसी भी प्रकार के संक्रामक रोग की सूचना मिलने पर निरोधात्मक कार्रवाई हो रही है। स्थिति नियंत्रण में है। मंत्री ने बुधवार को बुखार प्रभावित जिलों की रिपोर्ट मीडिया के सामने रखी।
उन्होंने बताया कि बरेली में 20 अगस्त से ही संक्रामक रोग नियंत्रण के लिए जिला स्तरीय टीम को लगा दिया गया था। इस समय वहां 91 टीमें सक्रिय हैं। इन्होंने 63,329 बुखार पीड़ितों की जांच व इलाज किया है। बदायूं में 53 टीमों ने 30,361 बुखार पीड़ितों का इलाज किया। यहां बुखार से अब तक 23 मौतें हुई हैं। हरदोई, बहराइच, सीतापुर, शाहजहांपुर, पीलीभीत में भी रोगों पर काबू के लिए टीमें लगी हैं।