फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी का बर्थडे मना लौट रहे केजीएमयू के डॉक्टर को शराबियों ने पीटा. महिलाओं से की अभद्रता

Thu, 07 Nov 2019 01:37 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

लखनऊ के गोमतीनगर थानाक्षेत्र में ओवरटेक को लेकर एसयूवी सवार युवकों ने केजीएमयू के न्यूरो सर्जरी विभाग के डॉक्टर की कार में टक्कर मार दी। डॉक्टर अपनी बेटी का बर्थडे मनाकर लौट रहे थे। विरोध जताने पर आरोपियों ने डॉक्टर की पिटाई कर दी। आरोप है कि युवक शराब के नशे में धुत थे।

विज्ञापन


उन्होंने कार में बैठी महिला सदस्यों से अभद्रता की व सोने की जंजीर लूट ली। पुलिस को सूचना देने पर एसयूवी सवार भाग निकले। डॉक्टर ने गोमतीनगर पुलिस को कार का नंबर बताते हुए तहरीर दी है। गोमतीनगर सीओ संतोष कुमार सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है।

अवध विहार कॉलोनी निवासी डॉक्टर बुधवार रात बेटी के जन्मदिन मनाने परिवारीजनों संग रेस्टोरेंट गए थे। वापसी में हुसड़िया चौराहे से शहीद पथ की सर्विस लेन पर चढ़े, तभी पीछे से एक एसयूवी आ गई। तेज रफ्तार एसयूवी ने हॉर्न बजाकर साइड मांगी। आरोप है कि कार किनारे करने से पहले ही एसयूवी ने टक्कर मारी और भागने लगी। उन्होंने टोका तो एसयूवी सवार रुक गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

फोन करते रहे पर नहीं आई यूपी 100 की पुलिस

प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
तीन-चार युवक कार से उतरे और गालियां देने लगे। विरोध पर मारपीट की। नशेबाज युवकों की करतूत से परिवार की महिला सदस्य घबरा गईं और चीखने लगीं। आरोप है कि युवकों ने महिलाओं से अभद्रता की और सोने की जंजीर छीन ली। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही एसयूवी सवार युवक भाग निकले। घबराए डॉक्टर परिवारीजनों के साथ गोमतीनगर थाना पहुंचे और पूरा घटनाक्रम बताया। सीओ का कहना है कि कार की तलाश की जा रही है।

डॉक्टर का कहना है कि वह तत्काल मदद के लिए मोबाइल फोन से यूपी 100 सेवा का नंबर लगाते रहे। हुसड़िया चौराहे से शहीद पथ तक यूपी 100 सेवा की कई पीआरवी खड़ी रहती हैं, लेकिन जरूरत के वक्त मदद के लिए नहीं आती। कई बार कॉल करने के बावजूद यूपी 100 की पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें