फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी विधायक पर शराब व्यवसायी ने लगाया अभद्रता का आरोप, एसपी से की शिकायत

Thu, 25 Oct 2018 09:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बीजेपी विधायक प्रभात कुमार वर्मा
विज्ञापन

कूकनगर ग्रंट के रहने वाले देशी शराब के एक लाइसेंसी ने भाजपा के गौरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रभात वर्मा पर अभद्रता समेत गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पर देकर शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन

 
खोड़ारे थाना क्षेत्र के कूकनगर ग्रंट के रहने वाले राजमणि त्रिपाठी ने गुरुवार को एसपी को दिए शिकायती पत्र में कहा कि आबकारी टीम ने बुधवार देर शाम क्षेत्र में अभियान चलाकर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान आबकारी टीम ने बनगंवा के रहने वाले रवि वर्मा व सुघई को गिरफ्तार किया था।

आरोप है कि कच्ची शराब के साथ पकड़े गए दोनों लोगों को छुड़ाने के लिए मसकनवां में लाठी-डंडा लेकर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। सभी खुद को विधायक प्रभात वर्मा का समर्थक बता रहे थे। राममणि का आरोप है कि खुद को असुरक्षित देखकर उन्होंने भाजपा विधायक प्रभात कुमार वर्मा को फोन किया तो विधायक ने उनसे अभद्रता की और व्यवसाय बंद कराने की धमकी दी।  

विज्ञापन
Trending Videos

आरोपियों के पास बरामद हुई थी कच्ची शराब

खोड़ारे क्षेत्र के कई स्थानों पर आबकारी निरीक्षक चतुर्थ एवं द्वितीय अरुण शुक्ल ने संयुक्त टीम के साथ छापेमारी की गई थी। बनगवां में छापेमारी के दौरान रवि वर्मा के पास से पॉलीथिन में तीन लीटर कच्ची शराब व सुघई के पास से चार लीटर कच्ची शराब बरामद हुई थी। दोनों को गिरफ्तार किया गया था। मगर बाद में दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया गया।         
-अभिषेक मिश्र, आबकारी निरीक्षक तृतीय  
विज्ञापन

आरोप निराधार

थाना खोड़ारे क्षेत्र के कूकनंगर ग्रंट के रहने वाले राजमणि मिश्र के नाम से क्षेत्र में कई देशी शराब की दुकानें हैं। देशी शराब की आड़ में वह कच्ची शराब की बिक्री करवाते हैं। जिससे विधानसभा क्षेत्र के तमाम युवा बर्बाद हो रहे हैं। लाइसेंस की आड़ में उन्हें कच्ची शराब की बिक्री करने नहीं दी जाएगी। क्षेत्र के युवाओं को बर्बाद होने से बचाने के लिए राजमणि मिश्र से कच्ची शराब की बिक्री न करने के लिए कहा गया था। इससे पहले एसपी से कच्ची शराब बिक्री होने की शिकायत की जा चुकी है। राजमणि मिश्र ने जो अभद्रता का आरोप लगाया है, वह निराधार है।         
-प्रभात वर्मा, भाजपा विधायक गौरा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें