लखनऊ। 11 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाएगा। इसमें एक से 19 साल की आयु के बच्चों को पेट में कीड़े की दवा एल्बेंडाजोल खिलाई जाएगी। इसे लेकर सोमवार को जूम के माध्यम से जिला एवं ब्लॉकस्तरीय अधिकारियों का ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया।
सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने कहा कि पेट में कीड़े होना कुपोषण का रूप है। यह बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। एसीएमओ डॉ. अनिल श्रीवास्तव ने प्रशिक्षण में बताया कि यह दवा एक से 19 साल तक की आयु वर्ग को खिलानी है। गोली दांत से चबाकर ही खिलानी है। दवा खिलाने से पहले ही अभिभावकों को सूचना दे दें कि 11 अगस्त को दवा खिलाई जाएगी, इसलिए बच्चों को नाश्ता कराकर ही स्कूल भेजें। जहां मध्याह्न भोजन की व्यवस्था है, वहां भोजन करने के बाद ही बच्चों को दवा खिलाएं।