फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alaya Apartment: अलाया अपार्टमेंट हादसे की रिपोर्ट सौंपने की तैयारी, मंडलायुक्त ने एलडीए अफसरों को दिए निर्देश

Tue, 21 Feb 2023 02:21 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

अलाया अपार्टमेंट हादसे की रिपोर्ट सोमवार तक शासन को सौंपी जाएगी। इस संबध में मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने एलडीए अफसरों को जांच पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
अलाया अपार्टमेंट (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हजरतगंज के वजीर हसन रोड पर 24 जनवरी की शाम अलाया अपार्टमेंट के गिरने के मामले की कमेटी सोमवार तक जांच रिपोर्ट शासन को सौंपेगी। जी-20 शिखर सम्मेलन एवं इवेस्टर्स समिट के चलते जिला प्रशासन एवं एलडीए के अधिकारी इस प्रकरण की जांच पूरी नहीं कर सके थे। मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने सोमवार को इस सिलसिले में एलडीए के उपाध्यक्ष डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी एवं सचिव पवन कुमार गंगवार के साथ में अलाया अपार्टमेंट की जांच रिपोर्ट पर विस्तार से बातचीत की।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक मंडलायुक्त ने उपाध्यक्ष से एलडीए कमेटी की जांच रिपोर्ट पर बातचीत की। जो अधूरी होने के कारण उनको वापस कर दी गई। कमेटी की जांच रिपोर्ट में मंडलायुक्त ने कुछ अन्य बिंदुओं के तथ्यों को शामिल करने की बात कही है। इसके अलावा अलाया अपार्टमेंट के निर्माण की जांच रिपोर्ट को तलब किया है। यह रिपोर्ट अब तक मंडलायुक्त तक नहीं पहुंच सकी। मंडलायुक्त ने एलडीए कमेटी एवं निर्माण की जांच रिपोर्ट हर हाल में शनिवार से पहले मांगी है।

 

ये भी पढ़ें - 150 मीटर तक लटका रहा ई-रिक्शा चालक, रईसजादे ने नहीं रोकी कार, दर्दनाक मौत

ये भी पढ़ें - नैमिषारण्य: डंका बजने के साथ 84 कोसी परिक्रमा का शुभारंभ, साधु संतों और श्रद्धालुओं पर हुई पुष्पवर्षा

विज्ञापन


पूर्व एवं वर्तमान इंजीनियर भी फंसेंगे
वजीर हसन रोड पर बिना मानचित्र के अलाया अपार्टमेंट को खड़ा कराने एवं कार्रवाई को ठंडे बस्ते में डालने पर जोन छह के इस क्षेत्र में जो तैनात रहे पूर्व एवं वर्तमान इंजीनियर फंसेंगे। इस सिलसिले में सोमवार को एलडीए में एक बैठक हुई। साथ ही अलाया के तीन अन्य प्राग नरायन रोड एवं डालीबाग और दो पेपरमिल कॉलोनी के मानचित्र के विपरीत अपार्टमेंट बनवाने वालों की भी कुंडली निकाली जा रही है।
विज्ञापन


एलडीए में दो ओएसडी की तैनाती
शासन ने सोमवार को एलडीए में दो ओएसडी की तैनाती कर दी है। इनमें आईएएस गौरव कुमार एवं पीसीएस प्रिया सिंह शामिल हैं जबकि एलडीए के ओएसडी अमित राठौर का तबादला हो गया है। जनवरी में मंडलायुक्त ने शासन को एक पत्र लिखकर एलडीए में ईमानदार अफसरों की तैनाती की बात कही थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें