अंबेडकरनगर की आलापुर के सपा प्रत्याशी चंद्रशेखर कनौजिया (45) का रविवार को जनसंपर्क के दौरान हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनके निधान के बाद वहां का चुनाव स्थगित होगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने चुनाव स्थगित करने की संस्तुति के लिए आयोग को पत्र भेज दिया है। सातवें चरण के साथ ही इस सीट का भी चुनाव होने की उम्मीद है।
अंबेडकरनगर में चुनाव पांचवें चरण में हो रहा है। यहां पर नौ फरवरी को नामांकन की अंतिम तिथि थी। 27 फरवरी को यहां मतदान होना है। लेकिन सपा प्रत्याशी की मृत्यु के कारण अब आलापुर सीट पर चुनाव नहीं हो सकेगा।