फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आलमबाग बस अड्डे पर मेट्रो के स्टॅाल से यात्रियों का रास्ता बंद

विज्ञापन
आलमबाग बस अड्डे पर मेट्रो के स्टॅाल से यात्रियों का रास्ता बंद
विज्ञापन

विज्ञापन
मनमाने ढंग से खोल लिए गए स्टॅाल के गेट, यात्री परेशान
ठेकेदार की मनमानी से यात्री परेशान, शिकायत




लखनऊ। आलमबाग बस टर्मिनल के मुख्य प्रवेश द्वार पर मेट्रो की ओर से आवंटित किए गए स्टॅाल से यात्रियों का रास्ता बाधित हो रहा है। नाराज यात्रियों ने आलमबाग प्रबंधन से इसकी शिकायत दर्ज कराई है।
दरअसल, आलमबाग बस अड्डे की मेन एंट्री के सामने जो स्टॅाल आवंटित किया गया है। उसका शटर मुख्य सड़क पर खोला जाना चाहिए। लेकिन अधिकारियों से मिलीभगत कर स्टॅाल के गेट को बस अड्डे व दाएं एवं बाएं, तीन ओर से खोल दिया गया है। इससे यात्रियों का रास्ता पूरी तरह बंद हो जाएगा। मेट्रो की ओर से जारी किए गए टेंडर में दुकान खोलने की शर्त मुख्य मार्ग हैं। लेकिन ठेकेदार ने बस अड्डे से चारों ओर दुकान के शटर लगा दिए हैं। इससे बस अड्डे पर यात्रियों को आने-जाने में असुविधाएं हो रही हैं। यात्रियों ने इस पर कार्रवाई करने की मांग उठाई है। ताकि बस अड्डे आने वाले यात्री प्रवेश द्वार से आसानी से एंट्री होती रहे। आलमबाग प्रबंधन के एआरएम राजेश सिंह ने बताया कि यात्रियों को होनी वाली दिक्कतों के निस्तारण के लिए मेट्रो अफसरों से बातचीत की जाएगी।
विज्ञापन


टेंडर में घालमेल का भी आरोप
सूत्र बताते हैं कि मेट्रो की ओर से जो स्टॅाल आवंटित किया गया है। उसके टेंडर में भी घालमेल किया गया है। टेंडर के दैारान दुकान के लिए एक गेट प्रदान किया गया था, जिसे अब चारों ओर से खोला जा रहा है। इससे दिक्कतें हो रही हैं। ऐसे में टेंडर को निरस्त करने की मांग उठाई जा रही है।
विज्ञापन


ठेकेदार की मनमानी पड़ रही भारी
मेट्रो की ओर से आवंटित किए गए स्टॅाल के ठेकेदार की मनमानी बस अड्डे पर आने वाले यात्रियों को भारी पड़ रही है। बस अड्डे की ओर स्टॅाल का गेट होने से प्रवेश व निकासी में असुविधाएं होती हैं। ऐसे में ठेकेदार की मनमानी रोकने के लिए मेट्रो प्रशासन को भी पत्र लिखा गया है।

आलमबाग बस अड्डे पर मेट्रो के स्टॅाल से यात्रियों का रास्ता बंद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें