फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 दुकानें और 20 भूखंड आएंगे मेट्रो स्टेशनों के आड़े

Thu, 27 Nov 2014 03:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेट्रो रेल परियोजना के संचालन के लिए बनाए जाने वाले स्टेशन 140 से 150 मीटर लंबे और 25 से 30 मीटर चौड़े होंगे। एलएमआरसी की डिजाइन कंसलटेंट कंपनी सियेस्ट्रा की ओर से बुधवार को मेट्रो स्टेशनों का प्रारूप प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन


इस संबंध में एलएमआरसी अधिकारियों के साथ न केवल स्टेशनों की डिजाइन पर चर्चा हुई बल्कि, प्राइमरी सेक्शन में उनकी लोकेशन भी बताई गई।

इन्हीं लोकेशन में कुछ बदलावों के बाद स्टेशनों के लिए जमीन फ्रीज कर इसकी जानकारी सरकार को दे दी जाएगी। दिसंबर के पहले सप्ताह में इस संबंध में अंतिम फैसला कर लिया जाएगा।

अधिग्रहण की तैयारी तेज

मेट्रो स्टेशनों की डिजाइन और आर्किटेक्ट को लेकर तस्वीर साफ होने के साथ ही टीपी नगर से चारबाग तक का ले-आउट भी फ्रीज किए जाने की कवायद तेज हो गई है।

केवल सिंगार नगर मेट्रो स्टेशन ऐसा होगा, जहां निजी दुकान या लोगों के मकानों का कुछ हिस्सा लिया जा सकता है।

एलएमआरसी सूत्रों के मुताबिक टीपी नगर से चारबाग तक मेट्रो रूट पर जमीन अधिग्रहण के लिए ले आउट प्लान लगभग तैयार हो चुका है।

इसके मुताबिक इस रूट पर जहां मेट्रो स्टेशन के दायरे में 12 निजी दुकानें आ रही हैं, वहीं 20 से ज्यादा खाली या सरकारी महकमों की जमीनें हैं।

यह जमीनें सीधे मेट्रो को ट्रांसफर कर दी जाएंगी। स्टेशनों के लिए इतनी जगह की जरूरत को देखते हुए ही अब अधिग्रहण की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

स्टेशनों की संभावित लोकेशन

ट्रांसपोर्ट नगर स्टेशन (मोटर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड से सटा हुआ कानपुर रोड के बीच), कृष्णानगर स्टेशन (मदन प्लाई और ग्लास सेंटर से सटा हुआ कानपुर रोड के बीच), सिंगार नगर स्टेशन (बैंक ऑफ इंडिया से सटा हुआ कानपुर रोड के बीच)

आलमबाग स्टेशन (उत्तरी छोर पर मानी बाहा मार्केट से सटा हुआ कानपुर रोड के बीच), आलमबाग बस स्टेशन (दक्षिणी छोर पर कुमार होटल से सटा हुआ कानपुर रोड के बीच)

मवैया स्टेशन (स्टेशन की सेंट्रल लाइन आर्मी सप्लाई डिपो और टीएन चौक से सटा हुआ कानपुर रोड के बीच)दुर्गापुरी स्टेशन (कानपुर रोड के बीचोंबीच। स्टेशन की सेंटर लाइन मैकेनिकल शेड और उत्तरी छोर पर रेलवे को छुएगा) चारबाग रेलवे स्टेशन (उत्तरी छोर पर किजराती होटल से सटा स्टेशन रोड के बीच)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें