फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: लखनऊ के रास्ते चलेगी आला हजरत एक्सप्रेस, हो सकेगी भुज की सीधी यात्रा; पढ़ें पूरा प्लान

Fri, 26 Dec 2025 07:50 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

आला हजरत एक्सप्रेस जल्द ही लखनऊ के रास्ते चलेगी। इसके चलने से भुज की सीधी यात्रा हो सकेगी। फिलहाल हफ्ते में तीन दिन चलेगी। आगे पढ़ें पूरा प्लान...
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन। (सांकेतिक)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बरेली से भुज (गुजरात) के बीच चलने वाली आला हजरत एक्सप्रेस जल्द ही लखनऊ से भी गुजरेगी। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने बोर्ड को इसका विस्तार पीलीभीत, मैलानी, लखीमपुर, सीतापुर के रास्ते लखनऊ जंक्शन तक करने का प्रस्ताव भेजा है। इसे जल्द ही मंजूरी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

विज्ञापन


ट्रेन से दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात तक पहुंच आसान हो जाएगी। प्रस्ताव के अनुसार, गाड़ी संख्या 14311 आला हजरत एक्सप्रेस लखनऊ जंक्शन से सोमवार, बुधवार, शुक्रवार को रात 10 बजे चलकर सीतापुर से रात 12:10 बजे, लखीमपुर से 12:52 बजे, गोला से रात 1:22 बजे, मैलानी से रात दो बजे, पूरनपुर से रात 2:55 बजे, पीलीभीत से सुबह चार बजे, इज्जतनगर से सुबह 5:10 बजे चलकर सुबह 6:35 बजे बरेली पहुंचेगी। उसके आगे ट्रेन अपने तय समयानुसार संचालित होगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 14312 बरेली से मंगलवार, बृहस्पतिवार व शनिवार को रात 9:25 बजे चलकर इज्जतनगर से रात 10:05 बजे, पीलीभीत से रात 11:10 बजे, पूरनपुर से रात सवा बारह बजे, मैलानी से रात 1:10 बजे, गोला से रात 1:32 बजे, लखीमपुर से रात 2:02 बजे, सीतापुर से रात 2:45 बजे चलकर सुबह पौने पांच बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी। आला हजरत एक्सप्रेस के उपरोक्त रैक भेल्दी के रास्ते चलाए जाएंगे। 
विज्ञापन


इसी क्रम में मेहसाणा के रास्ते चलने वाली ट्रेन नंबर 14321 आला हजरत एक्सप्रेस लखनऊ जंक्शन से रविवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार, शनिवार को और 14322 आला हजरत एक्सप्रेस भी बरेली से सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को इसी समय सारिणी से चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें