फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलकायदा एजेंट इनामुल हक और सलमान खुर्शीद का पूछताछ में खुलासा, आठ साथी एटीएस के रडार पर

Sun, 28 Jun 2020 09:43 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने के लिए जिहादियों का ग्रुप तैयार कर रहे इनामुल और सलमान से पूछताछ में उनके आठ साथियों के नाम सामने आए हैं। इनमें से दो के सीमावर्ती राज्य में होने की जानकारी पर एटीएस उनकी तलाश में जुट गई है।  
विज्ञापन


एटीस ने पिछले दिनों इनामुल को बरेली से और उसके साथी सलमान को कश्मीर से पकड़ा था। इनको रिमांड पर लेने के बाद की गई पूछताछ में उनके कई साथियों के नाम सामने आए हैं। हालांकि इन दोनों जिहादियों के असली मंसूबों की जानकारी अभी तक नहीं हो सकी है। 

एटीएस उनके मोबाइल फोन की फोरेंसिक जांच रिपोर्ट के इंतजार में है। पूछताछ में एटीएस को मिली जानकारी के मुताबिक इनामुल और सलमान जिहाद के लिए सदस्यों को जोड़ रहे थे और उन्होंने कई युवकों से इसके लिए संपर्क किया था। 
विज्ञापन


इसी सिलसिले में जुलाई में दिल्ली में मीटिंग की जानी थी जिसमें कई लोगों को बुलाया गया था। मीटिंग में नए सदस्यों के साथ मिलकर आगे की योजना तय की जानी थी। 
Trending Videos
विज्ञापन

पूछताछ में शामिल एटीएस के अफसरों का कहना है कि इन दोनों ने असलियत नहीं उगली है। मीटिंग और उसके बाद का एजेंडा पहले से तय रहा होगा, जिसकी वे जानकारी नहीं दे रहे। 

इन दोनों के जिन साथियों की जानकारी सामने आई है, उन पर नजर रखी जा रही है। इसी क्रम में पिछले दिनों  मुरादाबाद से एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई थी, लेकिन उसकी अधिक भूमिका न पाए जाने पर उसे छोड़ दिया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें