फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शकील के जरिए आतंकी संगठन से जुड़ने की कोशिश में थे जिहादी, एटीएस ने कश्मीर पुलिस से साझा की जानकारी

Sun, 19 Jul 2020 10:59 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
इनामुल हक और जाकिर मूसा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कश्मीर से गिरफ्तार शकील ही इस जिहादी ग्रुप के लीडर इनामुल और उसके साथी सलमान को आतंकी संगठनों से जोड़ने में अहम भूमिका निभा रहा था। वह कश्मीर में कम से कम पांच ऐसे लोगों से जुड़ा था जो लश्कर व अल कायदा जैसे आतंकी संगठनों से जुड़े हैं या उनके समर्थक हैं। 
विज्ञापन


शकील इनके जरिए अपने जिहादी ग्रुप को आतंकी संगठन से जोड़ने की कोशिश में था जिसके बाद वे लोग अपने मंसूबों को अंजाम देते।  एटीएस ने शकील को कश्मीर से गिरफ्तार करने के बाद उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की। इसमें ये जानकारी सामने आई है। 

एटीएस ने इसे कश्मीर पुलिस से साझा किया है जिससे शकील के संपर्कों पर नजर रखी जा सके। एटीएस के सूत्र बताते हैं कि शकील भी दिल्ली में होने वाली बैठक में शामिल होने वाला था। वह कश्मीर के कुछ युवकों को भी बैठक में शामिल कराने की कोशिश में था। 
विज्ञापन


पूछताछ में शकील ने कबूला कि वह सलमान के जरिये इनामुल के संपर्क में आया। इसके बाद इनामुल से उसकी नजदीकी हुई। इनामुल अल कायदा के इंडियन सब कॉन्टीनेंट का चीफ बनना चाहता था। 
Trending Videos
विज्ञापन

इसी वजह से वह कश्मीर में आतंकी संगठनों से जुड़ रहा था। इससे पहले एटीएस ने जब इनामुल ने पूछताछ की थी, तब उसने अल कायदा से जुड़ने की अपने मंशा की बात कुबूली थी। उसके मोबाइल फोन से भी इसके सुबूत हाथ लगे थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें