फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एकेटीयू शुरू करेगा स्पेस टेक्नोलॉजी में माइनर डिग्री

विज्ञापन
एकेटीयू शुरू करेगा स्पेस टेक्नोलॉजी में माइनर डिग्री
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) अब बीटेक छात्रों को स्पेस टेक्नोलॉजी (अंतरिक्ष विज्ञान) में विशेषज्ञता हासिल करने का मौका देगा। विश्वविद्यालय ने बीटेक कोर्स के साथ माइनर डिग्री इन स्पेस टेक्नोलॉजी की शुरुआत करने का निर्णय लिया है। यह कोर्स इसी शैक्षिक सत्र से शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


यह पहल भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की इकाई इन स्पेस के सहयोग से की जा रही है। हाल ही में इन स्पेस के अधिकारियों ने विश्वविद्यालय का दौरा किया और कोर्स की रूपरेखा पर चर्चा की। इसके बाद इसे हरी झंडी दे दी गई। कुल 20 क्रेडिट के इस कोर्स को ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्नोलॉजी (एआईसीटीई) की ओर से तैयार मॉडल कॅरिकुलम के आधार पर संचालित किया जाएगा।

विशेषज्ञ लेंगे कक्षाएं, इसरो लैब की भी होगी स्थापना
एकेटीयू के कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने बताया कि छात्रों को अंतरिक्ष विज्ञान की बारीक समझ देने के लिए इसरो की मदद से विश्वविद्यालय परिसर में एक विशेष प्रयोगशाला भी स्थापित की जाएगी। इस प्रयोगशाला में विशेषज्ञ कक्षाएं लेंगे और विश्वविद्यालय के शिक्षकों को प्रशिक्षित भी करेंगे।
विज्ञापन


स्पेस फ्लाइट से लेकर स्पेस लॉ तक की पढ़ाई
एकेटीयू के डीन (यूजी) प्रो. अनुराग त्रिपाठी के अनुसार, कोर्स में व्हीकल सिस्टम एंड टेक्नोलॉजी, स्पेस फ्लाइट मशीन एंड एटीट्यूड डायनेमिक्स, स्पेसक्राफ्ट सिस्टम इंजीनियरिंग, स्पेस डाटा प्रोडक्ट्स एंड सर्विसेज, स्पेस इकोनॉमिक्स, लॉ और पॉलिसी जैसे विषय पढ़ाए जाएंगे। छात्रों को स्पेस सेक्टर में रोजगार की बेहतर संभावनाएं मिल सकें, यही इसका उद्देश्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें