फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हर माह के अंतिम मंगलवार को होगा नागरिक सुविधा का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। नगरीय क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के लिए हर माह के अंतिम मंगलवार को नागरिक सुविधा दिवस का आयोजन होगा। क्योंकि, कई विभागों से जुड़े होने के कारण कामों के निपटारे में देरी होती है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने शनिवार को एक बैठक के दौरान बताया कि इस माह का नागरिक सुविधा दिवस मंगलवार को सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक होगा। निर्देश दिया कि शिकायतों को एक रजिस्टर में दर्ज करते हुए उसका विवरण रखें। सबसे पहले पिछले समाधान दिवस के निस्तारित कामों की समीक्षा की जाएगी। एलडीओ को इसका नोडल बनाया गया है। इस समाधान दिवस में डीएम, नगर आयुक्त के अलावा जल निगम नगरीय, लेसा, जलकल विभाग, प्रदूषण, लोक निर्माण विभाग, आवास विकास, यातायात विभागों के वरिष्ठतम अधिकारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें