फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकेटीयू: पीजी में भी मेडल शुरू करने की तैयारी

Sat, 09 Jan 2021 03:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू) जल्द ही पीजी कोर्स एमटेक, एमआर्क, एमफार्मा में भी मेडल देने की तैयारी में है। शनिवार को होने वाली परीक्षा समिति की बैठक में इस पर मुहर लग सकती है। इसको लेकर पीजी स्टूडेंट्स काफी उत्साहित हैं।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय अभी तक यूजी कोर्स में ही मेडल देता रहा है। इस बार भी दीक्षांत समारोह 16 जनवरी को प्रस्तावित है। विवि समिति की बैठक में समारोह में दिए जाने वाले मेडल की संस्तुति लेगा। इस साल से एक नया मेडल पूर्व प्राविधिक शिक्षा मंत्री स्व. कमल रानी वरुण के नाम पर भी शुरू हो रहा है। इसी क्रम में पीजी स्टूडेंट्स को भी मेडल देने का प्रस्ताव आएगा।

इसके साथ ही बैठक में चैलेंज इवैल्युएशन को लेकर शासन के नए निर्देश को भी समिति चर्चा के बाद निर्णय लेगी, जिसमें चैलेंज इवैल्यूएशन से पहले स्टूडेंट्स को अपनी कॉपी एक निर्धारित शुल्क देकर देखनी होगी। इसके बाद चैलेंज इवैल्युएशन का आवेदन होगा। बैठक में विभिन्न फॉर्म भरने में देरी पर लिए जाने वाले विलंब शुल्क के रिवीजन पर भी चर्चा होगी।
विज्ञापन


174 छात्रों ने वापस नहीं लिया पैसा
एकेटीयू में पूर्व में चैलेंज इवैल्युएशन में 15 फीसदी से अधिक नंबर बढ़ने पर तीन हजार रुपये वापस किए जाते थे। लेकिन सेमेस्टर परीक्षा 2018-19 में 394 पात्र अभ्यर्थियों में से अभी भी 177 छात्रों ने अपनी बैंक का सही विवरण नहीं उपलब्ध कराया है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजीव कुमार ने ऐसे स्टूडेंट्स को नौ जनवरी तक अपनी सही बैंक की जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है, ताकि उनका पैसा वापस किया जा सके। उन्होंने बताया कि पैसा वापस करने में आने वाली दिक्कतों की वजह से ही विश्वविद्यालय ने चैलेंज इवैल्युएशन की राशि को घटाकर 2500 नॉन रिफंडेबल कर दिया है। अब शासन के निर्देश पर परीक्षा समिति में चर्चा होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें