लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) में सत्र 2025-26 के अंतिम वर्ष के छात्रों ने मैसिव ओपन ऑनलाइन कोर्सेज (मूक्स) से ऑनलाइन कोर्स किए हैं। विवि प्रशासन ने इनके फाइनल रिजल्ट जारी करने से पहले प्रमाण पत्र 11 जून तक अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। परीक्षा नियंत्रक प्रो. दीपक नगरिया ने बताया कि सभी कॉलेज मूक्स से संबंधित सभी विवरण व प्रमाण पत्र ईआरपी पोर्टल पर निर्धारित समय में अपलोड करें।
एकेटीयू ने अपने सभी संबद्ध संस्थानों को 500-500 पौधे लगाने के निर्देश दिए हैं। रजिस्ट्रार रीना सिंह ने सभी संबद्ध कॉलेजों को निर्देश दिया है कि सभी कॉलेज पौधा लगाने के साथ ही इसकी आख्या विश्वविद्यालय को उपलब्ध कराएंगे। प्रदेश में 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। इसमें कॉलेजों की भी प्रमुख भागीदारी होगी।