फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकेटीयू: छात्रों के स्टार्टअप को बाजार में सफल बनाने के दिए टिप्स

विज्ञापन
एकेटीयू: छात्रों के स्टार्टअप को बाजार में सफल बनाने के दिए टिप्स
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) में स्टार्टअप कैपेसिटी डेवलपमेंट कार्यक्रम में शुक्रवार को छात्रों को अपने स्टार्टअप को बाजार में सफल बनाने के टिप्स दिए गए। विश्वविद्यालय के कलाम इनक्यूबेशन सेंटर में राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस पर हुए कार्यक्रम में नितीश गुप्ता जनरल मैनेजर (सेल्स एंड मार्केटिंग) हाइडेलबर्ग सीमेंट इंडिया लिमिटेड ने छात्रों को इसके बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


“मार्केट टू मनी: सेल्स एंड मार्केटिंग फॉर स्टार्टअप एंड स्टूडेंट एंटरप्रेन्योर्स” विषयक कार्यक्रम में नितीश गुप्ता ने बाजार को समझने, उपभोक्ता आधारित सेटअप, उत्पाद बेचने की प्रक्रिया, ब्रांड पोजिशनिंग, मूल्य रणनीति, बाजार में जाने का प्लान तथा सस्टेनेबल रेवेन्यू मॉडल डेवलपमेंट जैसे विषयों पर जानकारी दी। उन्होंने स्टार्टअप्स व छात्र उद्यमियों के लिए मार्केटिंग के महत्व से जुड़े विभिन्न पहलुओं को विशेष रूप से स्पष्ट किया।

कार्यक्रम में इनक्यूबेटेड स्टार्टअप्स, स्टूडेंट एंटरप्रेन्योर्स तथा नवाचार में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों ने अपने सवालों के जवाब लिए। इस अवसर पर कलाम इनक्यूबेशन सेंटर के निदेशकद्वय प्रो. राजीव कुमार व डॉ. अनुज कुमार शर्मा, महीप सिंह सीईओ, इनोवेशन हब फाउंडेशन, अनुराग त्रिपाठी असिस्टेंट मैनेजर, कलाम इनक्यूबेशन सेंटर आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें