फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकेटीयू: काउंसिलिंग के बाद बची सीटों पर स्पॉट प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) प्रवेश काउंसिलिंग के बाद सभी पाठ्यक्रमों की बची व मैनेजमेंट कोटे की सीटों पर कॉलेज स्पॉट प्रवेश ले सकेंगे। इसके लिए छात्रों का प्री रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके लिए 13 सितंबर तिथि निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित प्रवेश काउंसिलिंग में बीटेक समेत यूजी-पीजी कोर्सों (बीफार्मा छोड़कर) में 90 हजार से अधिक प्रवेश हुए हैं और छात्र-छात्राओं ने फिजिकल रिपोर्टिंग भी कराई है। इसके बाद बची सीटों पर प्रवेश के लिए विवि ने विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसमें कहा गया है कि खाली सीटों पर प्रवेश के लिए छात्रों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर पंजीकरण कराना होगा।
इसके लिए पोर्टल सक्रिय कर दिया गया है। अभ्यर्थी 13 सितंबर तक इस पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। इसके लिए एक हजार रुपये शुल्क जमा करना होगा। रजिस्ट्रार रीना सिंह ने कहा है कि प्री रजिस्ट्रेशन कराने वाले छात्रों की कॉलेज एक मेरिट जारी करेंगे। इसे संस्था की वेबसाइट पर दिखाना होगा और इसकी एक प्रति विश्वविद्यालय को भी भेजनी होगी। इसमें जेईई मेन, सीयूईटी, नाटा, यूसीड व 12वीं पास अभ्यर्थियों को वरीयता के अनुसार प्रवेश लेना होगा।
विज्ञापन


इसी तरह पीजी कोर्स में प्रवेश के लिए भी प्रक्रिया करनी होगी। जबकि मैनेजमेंट कोटे की सीटों पर प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों का समर्थ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इससे संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें