फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AKTU: यूजी कोर्स में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन आज से, सीयूईटी यूजी की मेरिट वाले छात्र इसके लिए करेंगे आवेदन

Thu, 17 Jul 2025 12:04 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार सीयूईटी यूजी की मेरिट से बीडेस, बीफार्मा, बीएचएमसीटी, बीएफएडी, बीएफए, एमबीए इंटीग्रेटेड, एमसीए इंटीग्रेटेड, बीबीए, बीएमएस, बीसीए, बीटेक लेटरल, बीफार्मा लेटरल इंट्री पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिया जाएगा।
विज्ञापन
AKTU (डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय) - फोटो : आधिकारिक वेबसाइट (@aktu.ac.in.)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध संस्थानों में विभिन्न स्नातक कोर्सों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बृहस्पतिवार 17 जुलाई से शुरू होगी। कंबाइंड यूनिवर्सिटी इंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) यूजी का परिणाम आने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन यूजी कोर्सों की प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर रहा है।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार सीयूईटी यूजी की मेरिट से बीडेस, बीफार्मा, बीएचएमसीटी, बीएफएडी, बीएफए, एमबीए इंटीग्रेटेड, एमसीए इंटीग्रेटेड, बीबीए, बीएमएस, बीसीए, बीटेक लेटरल, बीफार्मा लेटरल इंट्री पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिया जाएगा। इसके लिए पंजीकरण 17 से 31 जुलाई तक होंगे। अभ्यर्थी यूपीटीएसी की वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

बता दें कि विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से पूर्व में जेईई मेन की मेरिट के आधार पर प्रवेश के लिए बीटेक व बीआर्क कोर्स में प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराए हैं। इनकी अंतिम तिथि 15 जुलाई थी। बीटेक में प्रवेश के लिए लगभग 80 हजार रजिस्ट्रेशन हुए हैं। इसमें से 75 हजार से ज्यादा ने फीस भी जमा की है। जल्द ही इनकी च्वाइस फिलिंग भी शुरू कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें