फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकेटीयू: दीक्षांत समारोह के लिए प्रस्तावित मेडल सूची जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) ने सात जुलाई को होने वाले दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज कर दी हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने शनिवार को 16 ग्रुप के मेधावियों की मेरिट सूची जारी की। इस सूची में 178 मेधावी छात्र शामिल हैं। दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के सीएमडी अरविंद सिंह साहनी होंगे।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक दीपक नगरिया ने बताया कि यह सूची सत्र 2025-26 के यूजी-पीजी पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए है। इसमें बीटेक, बीफार्मा, बीआर्क, एमबीए, एमसीए, बीएचएमसीटी, बीएफएडी व बीएफए जैसी विधाएं शामिल हैं। इसमें 16 ग्रुप में सर्वश्रेष्ठ स्थान पाने वाले टॉप 10 छात्रों की यह संभावित मेरिट सूची है। इस पर 29 जून तक आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती हैं। इसके बाद सूची में कोई संशोधन नहीं होगा। अंतिम रूप से चयनित छात्रों को मेडल प्रदान किए जाएंगे। सर्वश्रेष्ठ छात्र को चांसलर मेडल मिलेगा। एक मेधावी को दिवंगत कमल रानी वरुण मेडल भी दिया जाएगा। समारोह में सर्वश्रेष्ठ स्टार्टअप व नवाचार करने वाले शिक्षकों को भी सम्मानित किया जाएगा।
चैलेंज मूल्यांकन का परिणाम जारी-
परीक्षा नियंत्रक दीपक नगरिया ने बताया कि विश्वविद्यालय ने सात मई से 11 जून के बीच हुई सेमेस्टर परीक्षा के दूसरे चरण के चैलेंज मूल्यांकन का परिणाम भी घोषित कर दिया है। अभ्यर्थी इसे विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें