लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) में हर बृहस्पतिवार एक घंटा शाम पांच से छह बजे तक सफाई अभियान चलेगा। इसका शुभारंभ आज से हुआ। इसमें विश्वविद्यालय के सभी अधिकारियों, शिक्षकों व कर्मचारियों ने अपने आस-पास, क्लास, प्रयोगशाला की सफाई की। कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने सभी से अपील की कि परिसर को स्वच्छ रखने में सहयोग दें। सफाई हमारी दैनिक जीवन का हिस्सा होना चाहिए। यह हमारे संस्कार का अभिन्न अंग है। सफाई रखकर हम कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं।
एकेटीयू में बृहस्पतिवार को सहज योग संस्था की ओर से प्राणायाम कराया गया। संस्था के योगेश द्विवेदी ने नाड़ी चक्र के बारे बताया। मस्तिष्क में चलने वाले तमाम विचारों से मुक्ति और शांति के लिए प्राणायाम कराया। नियमित रूप से अन्त्य नाड़ी को जाग्रत करने वाले प्राणायाम से काफी लाभ होगा। उन्होंने सभी से इस अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील की।
एकेटीयू ने बृहस्पतिवार को बीवॉक छठे सेमेस्टर और बीएचएमसीटी 8वें सेमेस्टर, एमसीए-एमबीए चौथे सेमेस्टर, एमबीए एकीकृत के 10वें सेमेस्टर का परिणाम जारी कर दिया। परीक्षा नियंत्रक प्रो. दीपक नगरिया ने बताया कि विद्यार्थी इसे विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर देख सकते हैं।