फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एकेटीयू छात्रों को इमर्जिंग तकनीकी में बना रहा विशेषज्ञ, कराए जा रहे ऑनलाइन कोर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) अपने छात्रों को कोर विषय के अलावा इमर्जिंग तकनीकी में भी विशेषज्ञ बना रहा है, ताकि छात्र वर्तमान उद्योगों की जरूरत के मुताबिक तैयार हो सकें। इसके तहत विश्वविद्यालय विभिन्न कंपनियों से किए गए एमओयू के क्रम में ऑनलाइन ट्रेनिंग करा रहा है।
विज्ञापन


इन कंपनियों में छात्रों को 60 घंटे के ऑनलाइन कोर्स कराए जा रहे हैं। इसमें बीटेक के साथ ही अन्य विषय के छात्र भी शामिल हो सकते हैं। जिन कंपनियों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है, उसमें सॉफ्टप्रो इंडिया, आईबीएम, स्मार्टब्रिज एजुकेशनल सर्विस, काग्नवी, इंफोसिस, वाधवानी फाउंडेशन और इरा फाउंडेशन शामिल हैं। कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने बताया कि इन कंपनियों के विशेषज्ञ छात्रों को ट्रेनिंग देते हैं।

कंपनियां छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कंप्यूटर लैंग्वेज जावा, बिजनेस एनालिटिक्स, वेब तकनीकी, क्लाउड कम्प्यूटिंग, साइबर सिक्योरिटी जैसे उभरती तकनीकी की ट्रेनिंग दे रही हैं। इन कोर्स को करने का लाभ छात्रों को कैंपस प्लेसमेंट में भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास इंटर्नशिप और प्रशिक्षण कार्यक्रम के जरिये छात्र-छात्राओं को सीधे उद्योगों की मांग के अनुसार तैयार करना है, ताकि उन्हें रोजगार मिलने में दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें