फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकेटीयू: वेतन, मेडिकल देने के लिए धरने पर बैठे डीआर, कुलपति से भी हुई नोकझोंक

Fri, 09 May 2025 09:29 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

एकेटीयू कुलपति से अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर मिलने गए प्रतिनिधिमंडल की नोकझोंक हो गई जिसके बाद डिप्टी रजिस्ट्रार वहीं धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
डिप्टी रजिस्ट्रार आरके सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) में वेतन, मेडिकल, कर्मचारियों के वेतन से कटौती आदि समस्याओं को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल कुलपति प्रो. जेपी पांडेय से मिलने गया। इसे लेकर कुलपति से नोकझोंक हुई। इसके बाद विश्वविद्यालय के डिप्टी रजिस्ट्रार आरके सिंह कुलपति कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आठ महीने से उनको वेतन नहीं दिया जा रहा है। कुलपति, रजिस्ट्रार, परीक्षा नियंत्रक, वित्त अधिकारी भी बायोमेट्रिक नहीं लगा रहे हैं। कर्मचारियों का प्रमोशन नहीं किया जा रहा है। उनके व कुछ अन्य कर्मचारियों के खिलाफ विद्वेशपूर्ण भावना से कार्यवाही की जा रही है। आज जब वह कुलपति से मिलने गए तो कुलपति ने उनसे वार्ता नहीं की।

वहीं कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने कहा कि बायोमेट्रिक न लगाने की वजह से डीआर का वेतन रुका है। वीसी, रजिस्ट्रार, वित्त अधिकारी व परीक्षा नियंत्रक विवि के फुल टाइम अधिकारी हैं। डीआर विश्वविद्यालय के आदेशों की अवहेलना व कर्मचारी आचरण नियमावली के खिलाफ काम कर रहे हैं। मैं हर शुक्रवार कर्मचारियों से मिलता हूं, इस तरह ग्रुप बनाकर किसी आने वाले से मुलाकात नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें