एकेटीयू : बीटेक, बीफार्मा थर्ड ईयर का परिणाम जारी
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू) द्वारा सत्र 2020-21 की विषय सेमेस्टर परीक्षा के बीटेक, बीफार्मा थर्ड ईयर के पांचवें सेमेस्टर के रेगुलर विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया। साथ ही बीएचएमसीटी पाठ्यक्रम के चौथे वर्ष के सातवें सेमेस्टर के रेगुलर विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर परिणाम देख सकते हैं।
एकेटीयू: गेट-जीपैट रैंकर्स का सम्मान आज
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू) द्वारा गेट 2021, जीपैट 2021 की परीक्षा में बेहतर रैंक पाने वाले विद्यार्थियों को 11 जून शुक्रवार को सम्मानित किया जाएगा। दोपहर 01 बजे से होने वाले समारोह के मुख्य अतिथि सचिव प्राविधिक शिक्षा आलोक कुमार होंगे। इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी एकेटीयू के यू-ट्यूब चैनल पर किया जाएगा।