फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकेटीयू: 14 जुलाई से कक्षाएं, 24 नवंबर से परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) ने नए सत्र 2026-27 के लिए एकेडमिक कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके तहत फर्स्ट ईयर को छोड़कर अन्य सभी कोर्स की कक्षाएं 14 जुलाई से शुरू कर दी जाएंगी। वहीं कॉलेजों को एक तिहाई व दो तिहाई कोर्स पूरा होने पर क्लास टेस्ट भी अनिवार्य रूप से कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय की ओर से जारी एकेडमिक कैलेंडर के अनुसार बीटेक प्रथम वर्ष के सभी पाठ्यक्रमों की कक्षाएं एक अगस्त से प्रारंभ होंगी। बीफार्मा प्रथम वर्ष की कक्षाएं एक सितंबर से शुरू होंगी। कालेजों को नए विद्यार्थियों के प्रवेश की सूची एक सितंबर तक जमा करनी होगी। बीफार्मा के लिए यह समय सीमा 15 सितंबर निर्धारित की गई है।
रजिस्ट्रार रीना सिंह की ओर से जारी कैलेंडर में कहा गया है कि नए छात्र-छात्राओं के नामांकन, पंजीकरण 15 सितंबर और परीक्षा फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर तय की गई है। इसी क्रम में विश्वविद्यालय की ओर से एकेटीयू फेस्ट में जोनल स्पोर्ट्स का आयोजन 15 से 17 अक्टूबर और राज्य स्तर पर 29 से 31 अक्तूबर तक होगा।
विज्ञापन


जबकि विषम सेमेस्टर की नियमित व कैरीओवर परीक्षाओं के लिए परीक्षा फार्म जमा करने की अंतिम तिथि एक नवंबर तथा सेशनल अंक विश्वविद्यालय में अपलोड करने की अंतिम तिथि 16 नवंबर होगी। सेमेस्टर की लिखित परीक्षाएं 24 नवंबर से शुरू होकर दिसंबर तक चलेंगी, जबकि प्रायोगिक परीक्षाएं सात से 24 दिसंबर के बीच आयोजित होंगी। विषम सेमेस्टर का परिणाम 15 जनवरी 2027 को घोषित किया जाएगा। सम सेमेस्टर के लिए दूसरे, चौथे, छठे, आठवें और 10वें सेमेस्टर की कक्षाएं एक जनवरी से शुरू होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें