फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एकेटीयू में मनाया गया एनएसएस का 58वां स्थापना दिवस

विज्ञापन
एकेटीयू में मनाया गया एनएसएस का 58वां स्थापना दिवस
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की ओर से एनएसएस के 58वें स्थापना दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। एनएसएस की राज्य संपर्क अधिकारी डॉ. मंजू सिंह ने युवाओं को एनएसएस के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एनएसएस का स्वयंसेवक बनने से युवाओं में कई गुणों का विकास सहज ही हो जाता है। इसका फायदा उन्हें पूरे जीवन भर मिलता है। इससे जुड़कर युवा न केवल अनुशासित होता है बल्कि नेतृत्व क्षमता, समाज के अंदर कार्य करने का अनुभव व जिम्मेदार नागरिक बनता है। इसके जरिये छात्र कैंपस से कम्यूनिटी तक कनेक्ट होता है। साथ ही नेतृत्ववान भी बनता है।
उन्होंने कहा कि सामाजिक ढांचे में युवा एक कड़ी के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए एनएसएस से जुड़ना बहुत जरूरी है। इस मौके पर परिसर की साफ-सफाई भी की गई। इस दौरान अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. ओपी सिंह, डॉ. गजेंद्र गुप्ता, डॉ. विकास, डॉ. विनय चतुर्वेदी, अंजली सिंह, आरजू गुप्ता आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें