फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकेटीयू: हैकथान में 3200 छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन, दिखाएंगे तकनीकी प्रतिभा

विज्ञापन
एकेटीयू: हैकथान में 3200 छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन, दिखाएंगे तकनीकी प्रतिभा
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) में ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग के सहयोग से आईबीएम की ओर से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर ऑनलाइन हैकथान आयोजित किया जा रहा है। इसमें बीटेक चौथे सेमेस्टर, एमबीए आईटी और एमसीए के छात्र प्रतिभाग कर रहे हैं। हैकथान में शामिल होने के लिए लगभग 3200 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।
विज्ञापन


इस हैकथान के माध्यम से विवि अपने छात्रों को नई उभरती तकनीकी में दक्ष बनाने का प्रयास करेगा। हैकथान में छात्रों को विभिन्न समस्याओं का एआई आधारित समाधान प्रोजेक्ट के जरिये निकालना है। ताकि छात्र पढ़ाई पूरी करने से पहले ही एआई का उपयोग व्यवहारिक रूप से कर सकें। डीन ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट प्रो. नीलम श्रीवास्तव ने बताया कि जल्द ही इसकी तिथि जारी की जाएगी।



प्रोजेक्ट के जरिये छात्र सीखेंगे नई तकनीकी
लखनऊ। एकेटीयू के छात्रों के लिए आईबीएम कंपनी ने प्रोजेक्ट बेस्ड एक्सपीरियंस लर्निंग कार्यक्रम शुरू किया है। वर्चुअल इंटर्नशिप की तरह इसमें छात्रों को नई उभरती तकनीकी का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान छात्र विशेषज्ञों के निर्देशन में प्रोजेक्ट बनाएंगे। इसमें शामिल होने के लिए छात्रों को सात जून तक पंजीकरण कराना होगा। विश्वविद्यालय के अच्छा प्रदर्शन करने वाले 2000 छात्रों को कंपनी की ओर से स्टाइपेंड भी दिया जाएगा। कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने मंगलवार को ऑनलाइन इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें