फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आयुर्वेद कॉलेज की यूजी-पीजी सीटों की मान्यता एक साल बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। नई दिल्ली आयुष मंत्रालय के भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग की टीम ने नए सत्र के लिए राजकीय आयुर्वेद कॉलेज की यूजी- पीजी सीट की मान्यता को एक साल का विस्तार दिया है। एनसीआईएसएम के मेडिकल असेस्मेंट एंड रेटिंग बोर्ड ऑफ इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन के अध्यक्ष डॉ. रघुरामा भट्टा यू की ओर से यह आदेश मंगलवार को जारी हुआ है।
विज्ञापन


एनसीआईएसएम की टीम ने आठ और नौ अप्रैल को टुड़ियागंज स्थित राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज का निरीक्षण किया था। कॉलेज के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. धर्मेंद्र ने बताया कि यूजी बीएएमएस की 75 सीट और पीजी की 49 सीट को ईडब्ल्यूएस कोटे के साथ मान्यता दी गई है। एक साल की मान्यता मिलने पर आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, प्रमुख सचिव रंजन कुमार, विशेष सचिव हरिकेश चौरसिया ने खुशी जताते हुए कॉलेज के प्राचार्य समेत पूरी टीम को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें