फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम बजट में अखिलेश ने जेटली से यूपी के लिए मांगा जीवनदान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वाराणसी और कानपुर में मेट्रो प्रदेश की कई योजनाओं को केंद्रीय बजट में शामिल करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन


केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली को भेजे पत्र में सीएम ने पूर्वांचल एवं बुंदेलखंड विकास निधि के लिए धन का प्रावधान करने की मांग की है।

उन्होंने ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों की अवशेष राहत राशि देने का भी आग्रह किया है।मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री से कानपुर और वाराणसी मेट्रो परियोजनाओं के लिए भी बजट में आवश्यक धनराशि का प्राविधान करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

आम बजट में यूपी के लिए मांगा जीवनदान

कहा है कि राज्य सरकार ने अपने बजट में इनके लिए कुछ धनराशि का प्रावधान किया गया है। पत्र में मुख्यमंत्री ने आशा जताई है कि प्रदेश के हितों को देखते हुए इन प्रस्तावों सहित राज्य के विकास से जुड़े ज्यादा से ज्यादा प्रस्तावों को केंद्र सरकार वर्ष 2016-17 के अपने आगामी सामान्य बजट में शामिल करेगी।

केंद्रीय बजट में भी बुंदेलखंड और पूर्वांचल निधि का प्रावधान करने का अनुरोध किया है। प्रदेश में सूखा, ओलावृष्टि और अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए मांगी जा रही अवशेष धनराशि का प्रावधान केंद्रीय बजट में किया जाए और शीघ्र ही प्रदेश सरकार को उपलब्ध कराई जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें