फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : मुख्तार अंसारी को श्रद्धांजलि देने कल गाजीपुर जाएंगे अखिलेश यादव, आखिर क्या हैं इसके सियासी मायने

Sat, 06 Apr 2024 12:05 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव 7 अप्रैल को मुख्तार अंसारी को श्रद्धांजलि देने उनके घर जाएंगे। मुख्तार अंसारी के भाई व बसपा के सांसद अफजाल अंसारी को सपा ने गाजीपुर से अपना प्रत्याशी बनाया है। 
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सात अप्रैल को गाजीपुर जाएंगे। वे दिवंगत माफिया मुख्तार अंसारी को श्रद्धांजलि देने मोहम्मदाबाद स्थित उनके घर जाएंगे। यहां बता दें कि मुख्तार अंसारी के भाई व बसपा के सांसद अफजाल अंसारी को सपा ने गाजीपुर से अपना प्रत्याशी बनाया है। इससे पहले सपा नेता धर्मेंद्र यादव भी मुख्तार अंसारी के परिजनों को सांत्वना देने मोहम्मदाबाद गए थे।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इसके पीछे की रणनीति सपा द्वारा अपने मुस्लिम वोट बैंक को और मजबूत करना है। इससे पहले सपा पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव और एमएलसी बलराम यादव को मुख्तार अंसारी की कब्र पर भेज चुकी है।

अब अखिलेश यादव 7 अप्रैल को मुख्तार अंसारी के गाजीपुर स्थित घर जाकर उसके परिजनों को सांत्वना देंगे। मुख्तार की मौत पर अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए सिर्फ इस तरह की घटनाओं की सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश की निगरानी में जांच की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें