फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीतू राई को अखिलेश्ा ने बना दिया करोड़पति

Sat, 18 Oct 2014 04:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
इस सम्मान समारोह में एशियाई खेल में स्वर्ण पदक जीतने वाले जीतू राई को राज्य सरकार ने एक करोड़ रुपए दिए। जीतू को अखिलेश ने 50-50 लाख रुपए के दो चैक दिए गए।
विज्ञापन


वहीं डिस्कस थ्रोअर सीमा पूनिया को कॉमनवैल्थ गेम में सिल्वर मैडल जीतने के लिए 80 लाख रुपए देकर सम्मानित किया गया।

वेट लिफ्टर पूनम यादव को पंद्रह लाख रुपए का चैक दिया गया। हॉकी टीम के दानिश मुज्तबा को 15 लाख रुपए का चैक दिया गया। मो. अशरफ को भी 15 लाख रुपए का चैक दिया गया।

इस मौके पर कवि वाहिद अली को राष्ट्रीय एकता पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपए का चैक दिया गया।

विज्ञापन

450 खिलाड़ियों को मिला सम्‍मान

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एशियाई एवं राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वालों के साथ पिछले सालों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को भी सम्‍मानित किया।

इस समारोह में अलग-अलग खेलों के करीब 450 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

यहां 2010 के सैफ खेल और 2006 के एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को भी सरकार ने सम्मानित किया।

सैफ खेलों में पदक जीतने वाले चंदौली के एथलीट सौरभ, बलरामपुर की ताइक्वांडो खिलाड़ी श्रद्धा दीक्षित व इलाहाबाद की सृष्टि सिंह शामिल हैं।

उधर राष्ट्रमंडल खेलों में पदक विजेता सीमा पुनिया और नरसिंह यादव का भी सम्मान किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें