सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 13, 14 व 15 सितंबर को बरेली व रामपुर का दौरा करेंगे। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे और आजम खां से भी मुलाकात करेंगे। 13 सितंबर को अखिलेश बरेली के लिए रवाना होंगे। इससे पहले वे 11 सितंबर को रामपुर जाने वाले थे लेकिन अंतिम क्षणों में उन्होंने दौरा रद्द कर दिया था।
ये भी पढ़ें : आज रामपुर के लिए रवाना होना था अखिलेश को, आखिरी मौके पर रद्द हुआ दौरा, अब 13 को जाएंगे
अखिलेश यादव 13 सितंबर को 10.30 बजे लखनऊ से बरेली के लिए रवाना होंगे। दोपहर 3.30 बजे बरेली में मोहल्ला मिरधान, फरीदपुर में पूर्व विधायक स्व. सियाराम सागर को श्रंद्धाजलि देंगे और उनके परिवार से शोक संवेदना व्यक्त करेगें। चार बजे बरेली से रामपुर जाएंगे। यहां रंगोली मंडप में पांच बजे कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेगें। आठ बजे हमसफर रिजार्ट पहुंचकर वहां रात को विश्राम करेंगे।
अखिलेश यादव 14 सितंबर को हमसफर रिजार्ट में नौ बजे धर्मगुरूओं से, 9.30 पर नगर पालिका अध्यक्षों से, 9.45 पर अधिवक्ताओं से व 10.30 बजे महिला प्रतिनिधिमंडल से भेंट करेगें। 11 बजे पुलिस द्वारा प्रताड़ित किए गए परिवारों से भेंट करेंगे।
अखिलेश यादव 11.45 पर मो. अली जौहर विश्वविद्यालय जाएंगे वहां वे 1.30 बजे तक रहेंगे। 1.40 पर सांसद मो. आजम खां से उनके घर पर भेंट करेंगे। 2.45 पर उर्दू गेट के निरीक्षण के बाद 3.00 बजे रामपुर पब्लिक स्कूल इंटरनेशनल पहुंचेंगे। रात में बरेली में आराम करेंगे और 15 सितंबर को बरेली से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।