फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक देश-एक चुनाव: अखिलेश यादव की सलाह, ये प्रयोग सबसे पहले यूपी को लेकर करे भाजपा सरकार

Sat, 02 Sep 2023 02:45 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि एक देश एक चुनाव को लेकर भाजपा को सबसे पहले यूपी में प्रयोग करना चाहिए क्योंकि जनता उन्हें हटाने के लिए तैयार बैठी है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को एक देश एक चुनाव को लेकर देश भर में की जा रही चर्चा पर कहा कि ये प्रयोग सबसे पहले यूपी में किया जाए। इससे भाजपा को पता चल जाएगा कि जनता उन्हें हटाने के लिए कितनी उतावली है।

विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट कर कहा कि हर बड़े काम को करने से पहले एक प्रयोग किया जाता है, इसी बात के आधार पर हम ये सलाह दे रहे हैं कि ‘एक देश-एक चुनाव’ करवाने से पहले भाजपा सरकार, इस बार लोक सभा के साथ-साथ देश के सबसे अधिक लोकसभा व विधानसभा सीटों वाले राज्य उत्तर प्रदेश के लोकसभा-विधानसभा के चुनाव साथ कराके देख ले। इससे एक तरफ़ चुनाव आयोग की क्षमता का भी परिणाम सामने आ जाएगा और जनमत का भी, साथ ही भाजपा को ये भी पता चल जाएगा कि जनता किस तरह भाजपा के खिलाफ आक्रोशित है और उसको सत्ता से हटाने के लिए कितनी उतावली है।

ये भी पढ़ें - केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर पर आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भारत-इंग्लैंड विश्व कप मैच के टिकट 40 हजार तक, 29 अक्तूबर को इकाना स्टेडियम में मुकाबला


केंद्र सरकार ने देश में लोकसभा व विधानसभा चुनाव एक साथ कराने के लिए एक समिति का गठन किया है जिसके अध्यक्ष पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद देंगे। समिति के अन्य सदस्यों के नाम जल्द ही सार्वजनिक कर अधिसूचना जारी की जाएगी।

सरकार ने 18 से 22 सितंबर को संसद का विशेष सत्र बुलाया है। कयास लगाए जा रहे हैं क सत्र के दौरान इस विषय पर चर्चा होगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें