फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: बलरामपुर अस्पताल के सामने धंसी सड़क, अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा, ये गड्ढामुक्त दावे का सच

Tue, 04 Jul 2023 05:47 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बलरामपुर अस्पताल के सामने सड़क धंसने की तस्वीर ट्वीट कर योगी सरकार पर निशाना साधा है और कहा कि ये है सरकार के गड्ढामुक्त सड़कों के दावे का सच।
विज्ञापन
बलरामपुर अस्पताल के सामने धंसी सड़क। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल के सामने धंसी एक सड़क की तस्वीर ट्वीट कर प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधा है।

विज्ञापन


उन्होंने सरकार ने इसकी तत्काल मरम्मत कर भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि इस मार्ग से बसें और एंबुलेंस भी आती-जाती हैं इसलिए इसकी तुरंत मरम्मत करवाकर भ्रष्टाचारियों पर तत्काल कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन




उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ये है भाजपा के गड्ढे मुक्त उप्र के दावे का जमींदोज सच। बलरामपुर हॉस्पिटल के पास सड़क धसने से गंभीर दुर्घटनाएँ हो सकती हैं क्योंकि आम जनता के अलावा यहाँ से बसें और एंबुलेंस भी आती-जाती हैं, इसकी तुरंत पक्की मरम्मत करवा कर भ्रष्टाचारियों पर तत्काल कार्रवाई हो।
विज्ञापन

 

प्रदेश में मानसून का दौर जारी है। इस दौरान सड़कों के धंसने और जलभराव जैसी मुश्किल का सामना पूरा प्रदेश कर रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें