फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव ने भी भाजपा पर बोला हमला, ट्वीट कर कहा '...फिर आज़ादी थोड़ी और मर जाएगी'

Thu, 17 May 2018 03:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव
विज्ञापन
कर्नाटक में बीजेपी नेता बीएस येदियुरप्पा के सीएम बनते ही राजनीतिक गलियारे में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। राहुल गांधी और मायावती के साथ ही सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया है।
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है कि आज फिर लोकतंत्र की शपथ ली जाएगी, आज फिर एक बार और हत्या की जाएगी, आज फिर सत्ता की हनक दिखाई जाएगी, आज फिर ज़मीर की मंडी सजाई जाएगी, आज फिर आज़ादी थोड़ी और मर जाएगी। अखिलेश ने इशारों-इशारों में ही भाजपा पर सत्ता का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है।






 
विज्ञापन

मायावती भी भड़कीं

बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala
उधर मायावती ने कहा है कि ये सब बाबा साहेब आंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान को नष्ट करने की साजिश हो रही है। भाजपा जब से सत्ता में आई है तब से सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है। यही लोकतंत्र पर हमला है।

वहीं, रायपुर में रैली के दौरन राहुल गांधी ने कहा कि आरएसएस देश की हर संस्थान में अपना रास्ता बना रही है। ऐसा पाकिस्तान या तानाशाही में होता है। उन्होंने कहा कि 'भाजपा कर्नाटक में सरकार बनाने को लेकर तर्कहीन आग्रह कर रही है जबकि उसके पास पर्याप्त संख्या मौजूद नहीं है, यह हमारे संविधान का मजाक बनाना है। आज सुबह जहां भाजपा अपनी खोखली जीत का जश्न मना रही है वहीं भारत लोकतंत्र की हार का शोक मनाएगा।'

मालूम हो कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। 222 सीटों पर हुए चुनाव में बीजेपी को 104, कांग्रेस को 78 और जेडीएस को 38 सीटें मिली हैं, जबकि बहुमत के लिए 112 सीटें चाहिए।

वहीं, कनार्टक के राज्यपाल वजुभाई वाला द्वारा येदियुरप्पा को सरकार बनाने का न्यौता देने पर रात में ही कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार देर रात से गुरुवार तड़के तक मामले की सुनवाई करने के बाद येदियुरप्पा के शपथ ग्रहण पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें