फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगला छोड़ने के बाद अखिलेश ने किया दार्शनिक ट्वीट, लिखा- चलते रहो... चलते रहो

Sun, 03 Jun 2018 10:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बंगला छोड़ने के बाद पहली शाम अखिलेश ने जनेश्वर मिश्र पार्क में गुजारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 4 विक्रमादित्य मार्ग स्थित बंगला छोड़ दिया और इसके बाद उन्होंने दार्शनिक अंदाज में ट्वीट कर प्रतिक्रिया दी।

विज्ञापन


उन्होंने ट्वीटर पर लिखा, कभी मैं धौलपुर, कभी मैसूर, न जाने कहां-कहां न गया...जब भी एक जगह से दूसरी जगह गया, कुछ नया पाया, कुछ नया सीखा... अब एक बार और सही... हमारे देश की संस्कृति भी तो यही कहती है... चलते रहो-चलते रहो।

वहीं, उन्होंने सरकारी बंगला खाली करने के बाद पहली शाम जनेश्वर मिश्र पार्क में बिताई। देर शाम पार्क में पहुंचे अखिलेश ने बंगला खाली करने के सवाल पर कहा कि सरकारी चीज स्थायी नहीं होती। हम कोर्ट का सम्मान करते हैं, इसलिए सरकारी आवास छोड़ दिया। जब तक हमारा कोई इंतजाम नहीं हो जाता, हम वीवीआईपी गेस्ट हाउस में रहेंगे।
विज्ञापन

 


जनेश्वर मिश्र पार्क आने पर कहा, मुझे कसरत करने की पुरानी आदत है। अब घर में जगह नहीं है तो यहां आना पड़ेगा। वैसे भी हर रोज किसी न किसी ऐसी जगह वॉक करूंगा जो सपा सरकार के कार्यकाल में बनी है। इससे मैं लोगों से मिल सकूंगा। मेरे आने से जनेश्वर मिश्र पार्क में भी सुविधाएं बढ़ेंगी।

विज्ञापन

अब और क्या सुबूत चाहिए प्रदेश की दुर्गति का

- फोटो : amar ujala
अखिलेश ने सुबह ट्विटर के जरिये सरकार पर निशाना साधा। ट्वीट किया-लीजिए, अब सत्ताधारी दल के अपने ही विधायक कह रहे हैं कि प्रदेश में भ्रष्टचार बढ़ा है। उनके कार्यकर्ता कोई काम न होने से हताश हैं। सरकार का अधिकारियों पर कोई काबू नहीं है। अब और क्या सुबूत चाहिए प्रदेश की दुर्गति का। ये कैराना-नूरपुर व भविष्य में चुनावी हार के डर से कहा गया सच है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें