फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव ने यूपी के मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा

Sat, 11 Mar 2017 05:49 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी विधानसभा चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राज्यपाल राम नाईक को अपना इस्तीफा सौंपा।
विज्ञापन


इसके पहले अखिलेश ने प्रेस कांफ्रेंस की और मीडिया के सवालों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि हमने जो काम किया शायद वो जनता को पसंद नहीं आया। मुझे उम्मीद है कि अब जो सरकार आएगी वो और अच्छा काम करेगी।

उन्होंने कहा कि हमने एक्सप्रेस वे बनाया पर अब लगता है कि नई सरकार यहां बुलेट ट्रेन लाएगी। किसानों की कर्ज माफी पर उन्होंने कहा कि नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में क्या होता है इसका मुझे इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, उन्होंने घमंडी होने के सवाल पर कहा कि वो मेरी नहीं मेरी परछाईं की बात कर रहे होंगे। गौरतलब है कि सपा की हार पर शिवपाल ने कहा था कि सपा को घमंड ने ‌हरा दिया। उन्होंने मुलायम का और खुद का अपमान होने की भी बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें