फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश खुद देंगे प्रशिक्षु शिक्षकों को वेतन व मानदेय का चेक

Mon, 08 Jun 2015 09:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य सरकार 16 जून को एक कार्यक्रम में लखनऊ मंडल के प्राइमरी स्कूलों के 200 और प्रत्येक जिले के 10-10 प्रशिक्षु शिक्षकों व शिक्षा मित्रों को मानदेय व वेतन का चेक बांटेगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री कार्यालय से कार्यक्रम की हरी झंडी मिलने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बेसिक शिक्षा निदेशालय ने जिलों को कार्यक्रम के संबंध में दिशा-निर्देश दे दिया है।

कार्यक्रम का आयोजन राजधानी के डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय में किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम के जरिये अखिलेश सरकार प्रदेश में भारी पैमाने पर होने वाली शिक्षकों की भर्ती का राजनीतिक लाभ चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2017 का विधानसभा चुनाव है एक मकसद

बता दें प्रदेश में 2017 में विधानसभा का चुनाव होना है। इससे पहले इसी वर्ष पंचायत के चुनाव होने हैं। लिहाजा ऐसे कार्यक्रम के जरिये सरकार समाज को संदेश देना चाहती है कि युवा उनकी प्राथमिकताओं में पहले नंबर हैं।

रोजगार देने से लेकर युवाओं को लैपटॉप बांटने तक का काम इस सरकार ने किया है। अखिलेश सरकार आने के बाद प्रदेश में प्राइमरी स्कूलों में 72,825 प्रशिक्षु शिक्षक की भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है।

साथ ही दूरस्थ शिक्षा के जरिये बीटीसी प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले शिक्षा मित्रों को समायोजित करते हुए सहायक अध्यापक बनाया जा रहा है।

पहले चरण में 58,826 शिक्षा मित्रों को शिक्षक बनाया जा चुका है और दूसरे चरण में 91,104 शिक्षा मित्रों को शिक्षक बनाने की प्रक्रिया 30 जून तक पूरी की जानी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें